दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जहानाबाद फतेहपुर जहानाबाद थाना वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश यादव सुबह कस्बे में गश्त पर थें।
उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली बीते दिन कस्बे में हुई दुष्कर्म की घटना का आरोपी राजू शाह उर्फ बंगाली पुत्र मसूक शाह कई भागने की फिराक पर कपिल मोड़ के समीप वाहन का इंतजार कर रहा है।
पुलिस ने बताए गए मुखबिर के हुलिया तथा स्थान पर छापा मारा तो युवक पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस बल ने उसे दौड़ा कर हिरासत पर ले लिया। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम राजू शाह पुत्र मासूक शाह बताया जिसे पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
Dec 24 2023, 17:59